
१२०० यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से उत्तराखंड लाया गया
हल्द्वानी, कुमांऊ मंडल के कोविड-19 लाॅकडाउन के कारण फंसे 1200 यात्रियों को सूरत गुजरात से लेकर एक विशेष ट्रेन सोमवार साढ़े ग्यारह बजे रात हल्द्वानी पहुंची। इन प्रवासियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ट्रेन पहुंचने पर जिलाधिकारी सविन बसंल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियोें ने उत्तराखण्ड प्रवासियों का स्वागत किया। आने वाले यात्रियों का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की ओर से जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत तथा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया। अपने घर वापसी होने पर आने वाले यात्रियों के चेहरे पर आत्मसंतोष देखा गया। कई यात्रियों की आंखों में खुशी भी देखी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा ने यात्रियों की लाइन लगवाकर तथा सोशल डिस्टेंस मेटेंन करवाया, वांछित व्यवस्थाओें मे रेलवे अधिकारियो ने पूरा सहयोग कियां, टेªन से आने वाले यात्रियों को कुमाऊ मण्डल के विभिन्न जनपदों में बसों के माध्यम से भेजे जाने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कि गई।
सूरत से विशेष टेªन द्वारा 1200 यात्रियों जिसमे से अल्मोड़ा जनपद के 123 ,बागेश्वर के 291, चम्पांवत के 06, पिथौरागढ के 254, उधमसिंह नगर के 16 व नैनीताल जनपद 510 यात्रियों को सकुशल लेकर रेलवे स्टेशन काठगोदाम पहुंची। जहंा से आगन्तुक यात्रियों को बसों के माध्यम से कुमांऊ के विभिन्न जनपदों में भेजा जायेगा। यात्रियों को उनके जनपदो में भेजने हेतु परिवहन निगम की 46 छोटी तथा बड़ी बसे लगाई। काठगोदाम रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा हेतु पेयजल व्यवस्था के साथ ही, रेलवे स्टेशन मे लाईट व्यवस्था, शौचालय, घोषणा हेतु माईक सैट, स्टेशन के प्रवेश एवं निकास स्थलों मे पर्याप्त नागरिक पुलिस, रेलवे पुलिस बल की तैनाती रही।
बसों के जरिए ले जाया गया
रेलवे स्टेशन काठगोदाम से पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पांवत, उधमसिंह नगर के यात्रियों को बसों के माध्यम से अन्तर राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार ले जाया गया, जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा भोजन, पानी तथा जूस भी स्टेशन पर उपलब्ध कराया गया तथा रहने आदि की व्यवस्था गौलापार स्टंेडियम मे की गई। यात्रियों को मगंलवार की प्रातः बसों के माध्यम से उनके गन्तब्य को रवाना किया जायेगा। जबकि जनपद नैनीताल के विभिन्न शहरों ,गाॅवों के यात्रियों को जेसमिन बैकंट हाल बरेली रोड़ हल्द्वानी ले जाया जायेगा, जहां पर उनका थर्मल स्कैनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण कर नजदीकी रहने वाले यात्रियों को उनके घरों को पहुंचाया गया, जो यात्री दूरस्थ स्थानों में रहते है,उन्हें मंगलवार प्रातः वाहनों के माध्यम से घरों को रवाना किया जायेगा।
I will immediately grab your rss feed as I can’t find your email subscription link or newsletter service. Do you’ve any? Kindly allow me recognise in order that I could subscribe. Thanks.