पर्यटन विभाग के कोरो ना योद्धाओं को सम्मान

-पर्यटन विभाग में कोरोना वारियर्स को सुरक्षा किट व शाल भेंट कर किया सम्मानित

-२२ मार्च अब तक आ चुकी हैं डेढ़ हजार से अधिक कॉल्स

देहरादून। पर्यटन मुख्यालय के चार धाम यात्रा कंट्रोल रूम एवं कोविड-19 कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारियों को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं द्वारा सुरक्षा किट और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।


कांग्रेस महानगर अध्यक्ष देहरादून लालचंद शर्मा ने कर्मचारियों को मास्क, गल्फ़स, सैनेटाइजर किट और शॉल भेंट कर सम्मनित किया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में पर्यटन मुख्यालय के कंट्रोल रूम में कार्यरत जीएमवीएन एवं पर्यटन के कर्मचारी अपने परिवार और खुद के स्वास्थ्य की प्रवाह के किए बिना अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कहा कि ऐसे दौर में लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम के कर्मचारी मुस्तैदी से अपने काम में लगे हुए हैं। प्रभारी फैसिलिटेशन सेल प्रदीप चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए सम्मान से हमें ऊर्जा मिली है। अपने काम को और बेहतर करने का प्रोत्साहन मिला है। कंट्रोल रूम कर्मचारी निकिता रावत, महेश कुमार और मुकेश ने कहा कि कंट्रोल रूम सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक संचालित किया जाता है इस दौरान यहां विभिन्न प्रकार की समस्याओं के लिए फोन कॉल्स आती हैं अधिकतर लोग आवाजाही के संबंध में एवं कई लोगों को भोजन नहीं मिल पाता उन लोगों को कंट्रोल रूम से मदद प्रदान की जाती है। कंट्रोल रूम का संचालन 22 मार्च से हो रहा है सबसे आज तक कंट्रोल रूम में लगभग 1400 फोन कॉल्स आ चुकी हैं। कंट्रोल रूम का संचालन संयुक्त निदेशक श्रीमती पूनम चंद के निर्देशन में किया जा रहा है जो कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी भी हैं। सम्मानित करने वालों में उपेंद्र सिंह थापली, पूर्व अध्यक्ष मंडी परिषद विकास राज थापा, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस गढ़ी कैंट सोशल मीडिया प्रभारी दिव्यांश वर्मा और नितेश खड़का शामिल रहे।

56 thoughts on “पर्यटन विभाग के कोरो ना योद्धाओं को सम्मान

  1. Some truly great posts on this website, regards for contribution. “It is not often that someone comes along who is a true friend and a good writer.” by E. B. White.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *