देहरादून, पूर्व सीएम डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक के केबिनेट मंत्री बनने पर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया। पंडित दीनदयाल मंडल के मंडल कार्यालय लालपुल पर जमकर खुशी मनाई गईं। आतिशबाजी भी हुईं।
दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी के दोबारा शपथ लिए जाने पर देहरादून में आम लोगों के लिए शर्बत, पानी और भंडारे आयोजन भी किया गया। जबकि टपकेश्वर इस्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में खाश पूजा अर्चना आयोजन किया गया।




