70 साल के झूठ का हिसाब मांगेगी जनता: मनोज तिवारी
देहरादून 8 अप्रैल
जनता अब चुप नहीं बैठने वाली है वह कांग्रेस से 70 साल के झूठ का हिसाब मांगेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 5 साल में किए गए एक एक कार्य का रिपोर्ट कार्ड पूरे देश में घूम घूम कर जनता को दे रहे हैं कांग्रेस ने जनता के प्रति अपनी जवाबदारी कभी समझी ही नहीं
इनकी सरकार ने का आलम है कि एक व्यक्ति पर 265000 का कर्ज था और उसकी कर्ज माफी हुई ₹284
मोदी राज में देश के पैसे की लूट पर लगाम लगी है बेईमान देश छोड़ रहे हैं और ईमानदार लोगों को देश पर स्वाभिमान है
अपनी गायकी के लिए मशहूर मनोज तिवारी ने
नरेंद्र हमारा गली गली का चौकीदार है
5 साल और हमें मोदी की जरूरत है
नजर न केकरो लग जाए
तू अकेला चल पड़ा मैं तेरी कतार हूं हां मैं भी चौकीदार हूं हां मैं भी चौकीदार हूं
भारत के गौरव का श्रीगणेश है मगर शिखर पर पहुंचना अभी शेष है
जैसे गीत गाकर स्थानीय गांधी ग्राम में जनता को आगामी 11 अप्रैल को नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट डालने के लिए उत्साहित किया
लगभग 40 मिनट तक चले अपने संबोधन में उन्होंने जनता को जमकर हंसाया और अपने गीतों मैं उनको भी शामिल किया
अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की भी तारीफ की कि उन्हें किसी प्रकार का घमंड नहीं है साथ ही मनोज तिवारी ने अपने बार-बार उत्तराखंड आने का जिक्र किया
जनसभा को कैंट विधायक हरबंस कपूर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप कुमार पार्षद अमिता सिंह पार्षद सोनू पार्षद अर्चना पुंडीर पार्षद मीरापार्षद रजनी पार्षद शुभम नेगी मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सोम जोगेंद्र पुंडीर विशाल कुमार गोविंद मोहन डॉक्टर संजय उपाध्याय लक्ष्मी गुप्ता अखिल जैन राजकुमार तिवारी पूर्व पार्षद अनु बिष्ट सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे