आटंकी घटना में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल मोहन लाल रतूड़ी की शहीद होने की सूचना के बाद उनके परिजनों रो रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार को उनके शहीद होने की सूचना मिलने के बाद लोगों का तांता लगा रहा। नेता, विधायक, मंत्री, अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। शहीद की बेटी गंगा बोली अभी सभी देश एक होने की बात कर रहे हैं, लेकिन दो माह बाद सब भूल जायेगे। सरकार को तैसा करना चाहिए, की दूसरे के पापा उनको इस प्रकार ना छोड़ जाय।






