
देहरादून, उत्तराखंड की सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला में भारत और नेपाल बार्डर क्षेत्र में शुक्रवार की रात 11:30 बजे के आसपास से हुई. इस दौरान भारी बारिश से कूलागाड़ एक बार फिर उफान पर रही. इस बीच भारी मलबा व बोल्डर गिरने से टनकपुर तवाघाट हाईवे में चीन सीमा से जोड़ने वाला पहला कूलागाड़ का नया बना हुआ बेली ब्रिज बह गया. जो अब नजर ही नहीं आ रहा है. इस बेली ब्रिज के बहने से चीन सीमा का संपर्क पूरी तरह से कट गया. जिस कारण व्यास, दारमा व चौदास घाटिया जैसे इलाके अलग-थलग पड़ गए. सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और पुल निर्माण की प्रक्रिया तेज की. इस दौरान एसडीएम आशीष जोशी ने भी मौके पर पहुंचे स्थिति का जायजा लिया.
