
Dehradun, लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की जनता बहुत ज्यादा परेशान है यहां सरकार नाम की चीज नजर ही नही आ रही जन प्रतिनिधि नदारद हैं सड़क अवरुद्ध होने और घरों मेें मलबा घुसने पर प्रधान,उप प्रधान के मौके पर न आने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पडा और उन्होंने सड़क पर ही धरना देकर विधायक, ग्राम प्रधान, उप प्रधान के खिलाफ जमकर नारे बाजी की.

वार्ड नंबर 8 मेें सड़क मलबे में तब्दील हो गयी
सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि कल शाम हुयी बारिश से मसूरी विधानसभा की विलासपुर कांडली ग्राम सभा के मसंदावाला गांव के वार्ड नंबर 8 मेें सड़क मलबे में तब्दील हो गयी. जिससे मसंदावाला कांडली मार्ग अवरुद्ध हो गया मलबे से वंदना थापा के घर की बाउंड्रीवाल टूट गयी सुरेंद्र नेगी के घर मेें मलबा और पानी घुस गया ग्राम प्रधान को तुरंत सूचना दी गयी लेकिन वो मौके पर नही आये सुबह भी ग्राम प्रधान ने मौके पर आना उचित नही समझा चंद कदमों पर उप प्रधान का निवास है लेकिन न शाम और न ही सुबह उन्होंने भी मौके पर आना जरूरी नही समझा सूचना पर रात 10 बजे वार्ड नंबर 9 की सदस्य प्रीती थापा और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया पूरी बरसात मेें यहां पर ऐसी ही हालत रहती है पिछ्ले वर्ष का मलबा अभी तक सड़क पर पडा हुआ है ग्राम प्रधान को लंबे समय से सड़क से मलबा हटवाने और कांडली की तरफ से बरसात के समय पानी और मलबा आने की समस्या का समाधान करने को कहा जा रहा है लेकिन ग्राम प्रधान एक बार भी प्रभावित क्षेत्र को देखने तक नही आये विधायक तो नदारद हैं लेकिन आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पडा और मौके पर ही विधायक, ग्राम प्रधान और उप प्रधान के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करके जमकर नारेबाजी की और जल्द खाले से घरों और सड़क पर मलबा आने की समस्या का समाधान करने की मांग की ग्रामीणों द्वारा आपदा कंट्रोल मेें शिकायत दर्ज करवाकर मदद की गुहार लगायी है.
