कार में डेढ़ करोड़ बरामद, कहाँ से आ रही थी इतनी रकम, जानिए

*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*कोतवाली कैंट*

 

*एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी*

 

*जनपद में चलाई जा रही सघन वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिली बड़ी सफलता*

 

*बिना वैध प्रपत्रों के देहरादून लाई जा रही डेढ़ करोड़ रु० से अधिक की नगद धनराशि को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान किया बरामद*

 

*पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा महाराष्ट्र नंबर के एक संदिग्ध वाहन को चेकिंग हेतु गया था रोका*

 

*वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ में उसके द्वारा वाहन में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की दी थी जानकारी*

 

*मौके पर आयकर विभाग की टीम को बुलाकर ली गई वाहन की तलाशी, वाहन से बरामद हुई लगभग 01 करोड़ 55 लाख की नकदी*

 

*वाहन में सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाई गई थी नगद धनराशि*

 

*वाहन सवार तीनों व्यक्तियो से आयकर विभाग की टीम द्वारा की जा रही गहन पूछताछ*

 

*पुलिस द्वारा वाहन को किया गया सीज़*

 

आज दिनांक 15/05/2026 को कैंट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन MH12XT 3245 स्कार्पियो एन को चेकिंग हेतु रोका गया। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ में वाहन चालक द्वारा अपना नाम सतीश भाई पुत्र स्व० हरगोविंद भाई, निवासी तालुका विसनागर, जिला मेहसाणा, गुजरात, उम्र 51 वर्ष तथा उसके साथ वाहन में बैठे 02 अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्व० बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका चणसमा थाना चणसमा जिला पाटन गुजरात व सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप थाना विसनागर गुजरात बताया। वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक इधर उधर की बातें करने लगा, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की बात बतायी गयी, जिसे उनके द्वारा गाड़ी की बीच व पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छुपा कर रखना बताया गया।

*बरामदगी:-*

1- नकद राशि – 01 करोड़ 55 लाख लगभग/-

2- वाहन – MH12XT 3245 महिंद्र स्कॉर्पियो

 

*वाहन सवार संदिग्धों का विवरण:-*

1- सतीश भाई पुत्र स्वर्गीय हरगोविंद भाई उम्र 51 वर्ष निवासी तालुका विसनागर जिला मेहसाणा गुजरात

2- ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्वर्गीय बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका चणसमा थाना चणसमा जिला पाटन गुजरात

3- सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप थाना विसनागर गुजरात

 

*पुलिस टीम:-*

1- श्री स्वप्निल मुयाल, क्षेत्रधिकारी नगर

2- निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट (प्रभारी निरीक्षक कैंट)

3- उ0नि0 विनयता चौहान (चौकी प्रभारी बिंदाल)

4- अ०उ०नि० वीरेंद्र राम

5- कां० योगेश सैनी

 

*आयकर विभाग टीम*

1- पंकज खत्री, सहायक आयकर निदेशक

2- शशांक पाल, आयकर निरीक्षक

3- कमलेश पंत, आयकर निरीक्षक