राजधानी में किन्नरों की बधाई राशि तय, अब नहीं चलेगी मनमर्जी

देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में लिया गया फैसला, केवल 5100 रुपए ही ले सकेंगे

देहरादून, नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. इनमें से सबसे बड़ा फैसला किन्नरों के बधाई को लेकर हुआ है. बोर्ड बैठक में स्पष्ट कर दिया गया है कि अब किन्नर समाज बधाई राशि के नाम पर अधिकतम राशि केवल 5100 रुपए ही ले पाएंगे. माना जा रहा है कि इस निर्णय से आने वाले दिनों में आम लोगों को न केवल किन्नरों की मनमानी वसूली पर रोक लग सकेगी, बल्कि इस पर नियंत्रण भी पाया जा सकेगा. दरअसल, ये मुद्​दा काफी लंबे वक्त से उठ रहा था. आखिर में देहरादून नगर निगम ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है. माना जा रहा है कि अब ऐसे फैसले राज्य के दूसरे नगर निगमों व पालिकाओं में लिए जा सकते हैं. खासकर दून नगर निगम पार्षदों ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की है.