–डॉक्टरों को शक हुई, पुलिस को जानकारी दी, सारी करतूत सामने आ गई, पति गिरफ्तार

देहरादून, गजब है, लोगों में दहेज का दानव कूट-कूटकर भरा हुआ है. ऐसे ही एक दहेज के लोभी पति ने बीमार नवविवाहित का कंबल से मुंह दबाकर मौतक के घाट उतार दिया. किसी को घटना की जानकारी न मिले, उसके बाद पटेलनगर इलाके में मौजूद अस्पताल में आरोपी अपनी पत्नी को लेकर गया. लेकिन, जब डॉक्टरों को शक हुआ, पुलिस को सूचना दी. सब कुछ दूध का दूध-पानी का पानी, की तरह साफ हो गया.
होली के एक दिन पहले 3 अप्रैल की घटना
रुद्रप्रयाग के अपर बाजार निवासी सलमान आसिफ ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई. बताया, उनकी बहन कहकशां आलम की शादी वर्ष 2025 में 19 नवंबर शहवाज आलम निवासी रिस्पना नगर, नेहरू कालोनी और मूल निवासी बिजनौर यूपी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति व परिवार के लोग उनकी बहन को दहेज के लिए लगातार परेशान करने लगे. इसी बीच होली के एक दिन पहले 3 अप्रैल को रात में उसके पति ने अपनी पत्नी को नींद में होने के इंतजार किया और उसके बाद कंबल से अपनी पत्नी का मुंह दबा दिया. उसके बाद आरोपी पति अपनी पत्नी को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा. बताया जा रहा है कि वह चाहता था कि उसकी पत्नी कम पढी लिखी थी और दहेज की भी ज्यादा डिमांड कर रहा था. ऐसे में वह चाहता था कि कहकशां उनके रास्ते से हट जाए और उसकी जगह दूसरी शादी कर कर ले. इसके लिए उनसे प्लानिंग बनाई.