देहरादून, राजधानी देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात. दूल्हा बाजार के पास स्थित गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला बोल दिया. गंभीर स्थिति में युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. जहां वारदात को अजांम देने वाले युवक को पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक हत्या मामले में आरोपी आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली देहरादून, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है.
