पढ़ाई चल रही थी, क्लास से 6वीँ के छात्र को उठा ली गया ‘ भालू ‘

देहरादून, चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, यहां जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के परिसर में भालू घुस आया. इस दाैरान मौका पाते ही भालू कक्षा छह के छात्र को उठाकर झाड़ियों की ओर ले गया. जब स्कूल के बच्चों व शिक्षकों को इसकी जानकारी मिली. सबने हो-हल्ला मचाया, तब जाकर भालू ने बच्चे को झाड़ियों में छोड़ दिया और वहां से भाग गया. इस दौर स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई.

बच्चाें में जब मच गया कोहराम 

मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त स्कूल में पढ़ाई चल रही थी. अचानक भालू स्कूल परिसर में आ धमका. इसके बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई. भालू ने छात्र को पकड़ लिया. जिसके बाद बच्चों में कोहराम मच गया और छात्र अपनी जान बचाने के लिए स्कूल के कक्षाओं में छिप गए. इसी बीच भालू ने कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की.इस घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश है और घटना को लेकर चिंता जताई है.

2 दिन पहले भी हो चुकी थी घटना इसी स्कूल में 

गौरतलब है कि दो दिन पहले इसी स्कूल के एक अन्य छात्र पर रास्ते में भालू ने हमला किया था. अब स्कूल परिसर में भालू के पहुंचने से क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है.