–फर्जी नाम पता, आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य पहचान पत्रों को बनाकर दून में अवैध तरीके से कर रहा था निवास
-बांग्लादेशी नागरिक के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर पत्नी के रूप में रह रही त्यूनी निवासी महिला भी गिरफ्तार
-फेसबुक के माध्यम से बाग्ंलादेशी नागरिक त्यूनी निवासी महिला के आया था सम्पर्क में
-पूर्व में महिला से मिलने 3 बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था आरोपी
-पूर्व में वर्ष 2022 में अभियुक्त व अभियुक्ता अवैध तरीके से बार्डर क्रॉस करके गये थे बांग्लादेश
-2022 में ही अवैध तरीके से दोबारा बांग्लादेश से बार्डर क्रास कर वापस आये भारत
-अभियुक्त वर्तमान में देहरादून के क्लब में सचिन चौहान के फर्जी पहचान पत्र के आधार पर करता है बाउंसर का काम
-अभियुक्ता द्वारा कुछ लोगों से मिलकर अपने पूर्व पति के नाम पर बनवाये गये थे अभियुक्त (बांग्लादेशी नागरिक) के सभी फर्जी प्रमाण पत्र
-फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले कुछ लोग भी हैं पुलिस के रडार पर
-आपरेशन कालनेमि के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से जनपद में निवास कर रहे 16 बांग्लादेशी नागरिको के विरूद्ध अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
-9 बांग्लादेशी नागरिकों को किया जा चुका है डिपोर्ट
-7 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर भेजा जा चुका है जेल
-थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत का मामला.
-अभियुक्त का नाम ममून हसन पुत्र मौ. अली यासीन निवासी मूल पता आनंदोवास थाना मुजीबनगर जिला मेहरपुर बांग्लादेश
-अभियुक्ता द्वारा अपना नाम रीना चौहान पुत्री विश्वजीत सिंह निवासी ट्यूटार पोस्ट बिरनाद तहसील त्यूणी हाल पता किरायेदार मकान मालिक अनुज बिष्ट अलकनन्दा एन्कलेव फेस 2 नेहरू कॉलोनी देहरादून

फेस बुक से हुई थी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्ता से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी, जिससे नजदीकियां बढने पर अभियुक्त 2019 में अभियुक्ता से मिलने टूरिस्ट वीजा पर बांग्लादेश से भारत आया तथा अभियुक्ता रीना से उसकी मुलाकात देहरादून में हुई। जहां अभियुक्त 02 माह तक अभियुक्ता रीना के साथ रहकर वीजा खत्म होने के उपरान्त बांग्लादेश वापस चला गया। इसके उपरान्त अभियुक्त पुन: इसी प्रकार वर्ष 2020 व 2021 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया तथा कोरोना काल में वीजा समाप्ति के बाद वापस बांग्लादेश चला गया व रीना को भी अवैध रूप से बार्डर पार कराकर बाग्ंलादेश ले गया। जंहा दोनो द्वारा निकाह करना बताया गया व कुछ समय बाद अभियुक्त व अभियुक्ता अवैध रूप से बार्डर पार कर भारत वापस आकर देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर किराये पर पति पत्नी की तरह रहने लगे।
ममून रीना से मिलने वीजा लेकर आया था भारत
अभियुक्ता रीना द्वारा बताया गया कि वह त्यूणी/देहरादून की निवासी है व पूर्व मे उसका विवाह त्यूणी निवासी सचिन चौहान के साथ हुआ था व दोनो अलग रहने लगे व रीना की फेसबुक पर ममून से मुलाकात हुई व ममून रीना से मिलने वीजा लेकर भारत आया व दोनो साथ में देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर किराये पर साथ में रहे व उसके बाद दोनो बांग्लादेश गये। जहां पर निकाह करने के उपरान्त दोनो कुछ समय बाद अवैध रूप से बार्डर क्रास करके भारत आये व देहरादून में किराये पर अलग-अलग जगह रहने लगे। रीना ने अपने कुछ परिचितों की सहायता से ममून हसन के लिये अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम के फर्जी पहचान पत्र बनावाये व दोनो सचिन चौहान व रीना के नाम से पति-पत्नि की तरह साथ रहने लगे। ममून हसन देहरादून के क्लब में सचिन चौहान के नाम व पहचान पत्र से बाउंसर का काम करने लगा।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता :-
1-ममून हसन पुत्र मोहम्मद अली यासीन निवासी आनंदो वास थाना मुजीबनगर जिला मेहरपुर बांग्लादेश
हाल पता अलकनंदा एन्क्लेव फेस 2 थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 28 वर्ष
परिवर्तित नाम पता
सचिन चौहान पुत्र मूलचंद चौहान निवासी ब्राह्मण वाला सहस्त्रधारा रोड कंडोली थाना रायपुर देहरादून
2- रीना चौहान पुत्री विश्वजीत चौहान निवासी ग्राम ट्यूटार बिरनाद थाना त्यूणी देहरादून
परिवर्तित नाम पता रीना चौहान पत्नी सचिन चौहान निवासी: ब्राहमणवाला खाला आंशिक सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून
बरामदगी:-
विभिन्न फर्जी दस्तावेज