
–एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
-पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की संयुक्त टीम ने किया निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण
-पूर्व में ड्रग्स परीक्षण कराये जाने के लिए सभी छात्रों से भराये गये थे शपथ पत्र

देहरादून, थाना प्रेमनगर क्षेत्र में सीएम धामी के ” ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस की ओर से ड्रग्स फ्री कैंपस अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत थाना प्रेमनगर क्षेत्र में मौजूद शिक्षण सस्थांनो में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने के लिए शपथ पत्र भराये गए. वहीं, पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की संयुक्त टीम ने एक निजी शिक्षण सस्थांन में औचक निरीक्षण किया गया. संस्थान में अध्ययनरत छात्रों में से रैंडमली 10 छात्रों के टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लिए गए. जबकि, 45 छात्रों का मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया.
