पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह व बैंड पांडवाज़ के नाम रही शानदार प्रस्तुति

Dehradun, संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे निनाद की सातवीं शाम पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह और प्रसिद्ध फोक बैंड पांडवाज़ के नाम रही। दर्शकों ने देर रात तक पांडवाज़ की शानदार प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। पद्म विभूषण डॉ. सोनल मान सिंह ने गंगा अवतरण की नृत्य नाटिका के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने बनवास के दौरान के भगवान राम और निषादराज केवट के प्रसंग का शानदार मंचन किया। अंत में दशवतारम की शानदार प्रस्तुति देकर उन्होंने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

लंबे इंतजार के बाद मंच पर आए पांडवाज़ ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पाना पनूली गीत के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने आदेश भोले बाबा, नंदा तेरो डोला, तिलगा तेरी लंबी लटी, धार मां की तोंडे डाळी, छेलू कतै ना, रंचणा, टाइम मशीन सीरीज के घुघती बसुती व फुलारी, धुंयाल, जांदुरी रुणाई, यकुलांस, गांजणा जैसे कई सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति दी।