दून पुलिस फिर सख्त, कहा-सडक व सार्वजनिक स्थान पर शराब नहीं चलेगी

देहरादून, दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ फिर से कार्रवाई की है. इस बार मामला रायपुर थाना क्षेत्र का नहीं. बल्कि, नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस का है. इस थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर खुले में या फिर गाड़ियों में शराब पीने और पिलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 18 लोगों को पुलिस बस के जरिए थाने लायी. वहीं, इन आरोपियों को साफ भी दी, भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी दी. इस दौरान इनसे साढ़े चार हजार का जुर्माना भी वसूला.