चमोली के नन्दनागर में फटा बादल, 6 लोग लाप्ता, भारी तबाही

dehradun, जनपद चमोली के नंदानगर में 17 सितम्बर की रात फिर आई आपदा. जिससे जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। अकेले नंदानगर में 5 लोगों के लापता होने की खबर है. जबकि, 2 घायल बताए जा रहे हैं। इसको लेकर CM पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है.

सुबह 6 बजे की घटना

आपदा परिचालन केंद्र से गुरुवार की सुबह 6 बजे से 6 बजकर 18 मिनट पर जारी प्रारंभिक सूचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 6 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना में 5 लोग मिसिंग बताये गए हैं. हालांकि, 2 को बचा लिया गया है।

धुरमा गांव में भारी बारिश

नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों की क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार जनहानि नहीं है। मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन की तरफ से अभी तक घटना के बारे में पुष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

दूसरी ओर बांजबगड़, मोख धुर्मा आदि क्षेत्रों में बादल फटने से हर तरह तबाही का खौफनाक मंजर पसरा हुआ है। पीड़ित ग्रामीणों ने DM संदीप तिवारी तक किसी तरह सूचना पहुंचा कर अपने स्तर से स्थिति का आकलन कर राहत पहुंचाने की अपील की है। शुरूआती खबरों में बताया गया है कि पूरे इलाके में भारी तबाही हुई है।

सेरा गांव में भी नुकसान

मोक्ष नदी के किनारे बसे सेरा गांव में सर्वाधिक नुकसान की खबर है। सेरा गांव में बीती 8 जुलाई को भी भारी तबाही हुई थी। तब से किसी तरह जीवन पटरी पर लौट रहा था लेकिन 17 सितम्बर को दोबारा आई भीषण आपदा ने सब कुछ तबाह कर दिया।