हर तरफ खुशी और जश्न माहौल, पीसी वर्मा के घर पर देर रात तक लगा रहा बधाईयों का तांता।
एक लम्बे इंतजार के बाद उत्तराखंड का सपना पूरा हो ही गया। उत्तराखंड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की ओर से पूर्ण मान्यता मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से चयनित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मंगलवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को बीसीसीआइ से पूर्ण मान्यता दे दी। बीसीसीआइ के इस निर्णय से उत्तराखंड राज्य मे ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है हर सामान्य नागरिक,नेता, सभी तरह के खेल वर्ग के खिलाड़ी खुश है। इधर, सेकट एसोसिएशन के सचिव पीसी वर्मा घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पीसी वर्मा ने कहा उन्होंने जिंदगीभर क्रिकेट लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, आगे भी जिम्मेदारी मिलेगी, निभाते रहेंगे। दूसरी तरफ खेल मंत्री ने भी इस सफलता पर खुशी जताई है। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने भी उत्तराखंड को मान्यता मिलने के लिए अपनी ताकत झोंक दी थी। लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के सचिव किरण शाह ने बीसीसीआई से उत्तराखंड को मान्यता मिलने पर बधाई दी है। वही चमोली क्रिकेट एसोसिएशन सचिव नरेंद्र शाह ने भी खुशी जताते हुए बीसीसीआई आभार जताया है।


