संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए सरकार अनलॉक के प्रयास में जुटी
देहरादून, जिसका अंदेशा था, वही हुआ. सरकार ने एक बार फिर से कोरोना कफ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ाते हुए 22 तक के लिए कर दिया है. मिठाई की दुकानों, विक्रम, ऑटो को अनुमति दी है. शादियों में 50 लोगों को परमिशन दी है…माना जा रहा है कि आने वाले 22 जून के बाद सरकार पूरी तरफ राज्य को अनलॉक कर सकती है…लेकिन यह निर्णय कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए लिया जा सकता है.
:::क्या बोले शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल::::
सरकार ने मिठाई की दुकानों को सप्ताह में 5 दिन खोलने की मंजूरी दे दी है.
शादियों में अब 50 लोग भाग ले सकेंगे.
-चमोली के लोग बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग के केदारनाथ व उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री के आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ दर्शन कर पाएंगे.
-विक्रम, टैंपो, आॅटो को भी अनुमति दे दी गई है.
-ग्रामीण क्षेत्रों में कफ्यू खोलने के लिए डीएम अधिकृत किए गए हैं.