पहले बंदर, हाथी अब बिज्जू से वन विभाग परेशान

हरयाद

देहरादून, वन विभाग जंगली जानवरों से परेशान है। एक के बाद एक एक करके वन विभाग के टीम शहर की ओर आ रहे जानवरों से परेशान है। पहले से वन विभाग के कर्मचारी बंदरों से परेशान थे। यहां तक के पूरे देहरादून को बंदरों से निजात दिलवाने के लिए मथीरा तक से टीम बुलाई गई। कुछ दिन के बाद वह टीम भी वापस चली गयी है। आम तो आम खाश भी परेशान हो गए हैं। राजभवन और सीएम आवास भी बंदरों से परेशान है। इन दोनों वीवीआईपी इलाकों में तो टीमें पहले से तैनात की गई है। उसके बाद हाथी का आतंक यहां कई इलाकों में कई सालों से बना रहता है। दो दिन पहले रायपुर के सोडा सरोली से वैन बिभाग के हेड क्वार्टर टीम ने हाथी को वहां से भगाया। इस टीम में फारेस्ट हेड क्वार्टर रेसक्यू टीम मेम्बर रवि जोशी के अलावा कई मेंबर्स शामिल रहे। अब एक नई मुसीबत सामने आए है। देहरादून के कई इलाकों में बिज्जू यानी जंगली जानवर दिखयी दे रहा है। एक नही कई इलाकों में ये समस्या बनी है। डीएफओ के निर्देश पर अब इन इलाकों में पिंजरे लगाए गए हैं । कुछ इलाकों में तो बिज्जू पिंजरे में घुस भी गए हैं। जबकि सचिवालय में ये समस्या कई दिनों से बनी हुई है। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश के कार्यालय से कई बार बिज्जू पकड़ा जा चुका है। ऐसे ही सचिवालय में लगातार बीजू दिख रहे हैं। जानकर बताते हैं कि मनुस्य ने वाइल्ड  एनिमल्स के इलाके में दखल किया है। जिस कारण अब जंगली जानवर शहर की तरफ आ रहे हैं।