पंचायत इलेक्शन के आखिरी चरण को 28 ब्लॉकों में चुनाव शुरू

देहरादून। बुधवार से उत्तराखंड में पंचायतों के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शुुुुरू हो चुका है। इसमें करीब 13.66 लाख मतदाता अपने वकते धि अधिकााा करेंगे। तीसरे चरण में 21391 पदों के लिए 11167 प्रत्याशी मैदान में हैं। लास्ट फेज में 12 जिलों के 28 विकाशखण्डों में वोट होने हैं। स्टेट के  12 जिलों में पहले दोनों चरणों में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में इस बार कुल 28 विकासखंडों में मतदान होना है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्यों के 17929 पदों पर कुल 2176 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। इस हिसाब से तीसरे चरण में भी बड़ी संख्या में पंचायत सदस्यों के पद खाली रहने की आशंका है। ग्राम प्रधान के 2416 पदों पर 5611, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 931 पदों पर 2845 और जिला पंचायत सदस्यों के 115 पदों पर 535 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। मतगणना 21 अक्तूबर को होगी और इसी दिन मत परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।