देहरादून। रायपुर ब्लॉक सभागार में बहुद्देश्यीय शिवर का आयोजन किया गया । श्रम विभाग एवं त्रिकोण सोसाइटी द्वारा पात्र श्रमिको को 200 सिलाई मशीन का वितरण रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया।
इस दौरान विकलांग पेंशन ,विधवा पेंशन,श्रम कार्ड,आयुष्मान कार्ड, स्वस्थ विभाग,राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
उमेश शर्मा काऊ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिको की ट्रेनिंग करवाकर विभाग द्वारा श्रमिको को मजबूत किया जा रहा है जिससे वो आगे अपना स्वयं का कारोबार कर रहे है।इस पहल से रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है ।भविष्य में भी ऐसे कैम्प लगाकर ट्रेनिंग के माध्यम से श्रमिको को लाभ दिया जाएगा।
इस मौके पर त्रिकोण सोसाइटी की निर्देशक नेहा शर्मा, सुरभि शर्मा, श्रम इंस्पेक्टर पिंकी टम्टा, समाज कल्याण विभाग से मीनाक्षी ,ब्लॉक विकास अधिकारी, धीरज सिंह रावत,c. m. s रायपुर डॉ शुक्ला,नयाब तहसीलदार ,पार्षद गण कमली भट्ट,अलका धनै,उर्मिला पल,पूजा नेगी,सुशीला रावत,संजीव मल्होत्रा , सुमित पुंडीर, विमल उनियाल, समक्ष ममगाईं आदि मौजूद थे।

