लड़की के साथ छेड़खानी पड़ी महंगी, अरेस्ट

  • देहरादून। अब तो एजुकेशन हब दून में गर्ल्स सेफ नही रहे। आये दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला वेडनसडे का रहा, जब एक रिक्शा चालक को पुलिस ने अरेस्ट किया। एक  लड़की नके थाना क्लेमेंतावन में तहरीर दी गई थी कि सोमवार की शाम समय करीब 4:45 बजे जब वह जिम जा रही थी तो टर्नर रोड पर एक ई- रिक्शा चालक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर वह तेजी से भाग निकला। इसके पश्चात जब वह जिम से वापस पैदल घर आ रही थी तो फिर उसी ई- रिक्शा चालक द्वारा उसके साथ फिर से छेड़छाड़ की गई और उसे अपने रिक्शे में खींचने का प्रयास किया गया। वादिनी द्वारा शोर मचाने पर वह भाग गया। लड़की के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में मु. अ. सं. 3/20 धारा 354/354 (घ) भा.द.वि पंजीकृत की गई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा 15 जनवरी 20 को अभियुक्त सुमित पुत्र बलजोर निवासी ओगल भट्टा, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून को टर्नर रोड ,लेन न0 11 , से ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।