यहाँ हुआ सड़क हादसा, 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

 

देहरादून, उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है. टिहरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें 2 सगे भाईयों की मौत हो गई. जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है.

1 KM आगे बैंड पर हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से 1 किमी आगे बैंड पर यह दुर्घटना घटित हुई। पावकीदेवी से हिंडोला होते हुए मारुति ओमनी कार संख्या यूके 07बीजी- 4377 ऋषिकेश आ रही थी, जो गूलर से 1 किमी पहले ही बैंड पर अनियंत्रित होकर 200 फ़ीट गहरी खाई मे जा गिरी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *