भाजपा के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने भरा जोश।

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देहरादून में आयोजित भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर जोश भर दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन कभी भी ताकतवर नहीं होगा। उन्होंने कहा, चंद्रबाबू नायडू हल्द्वानी में सभा करेंगे तो कोई नहीं करेगा। ममता को सुनने कौन जाएगा। ये सभी लोग राज्यस्तरीय नेता हैं। कभी एक दूसरे का मुंह न देखने वाले बुआ भतीजा भी एक मंच पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद का राजनीतिक बंद होना चाहिए। ये देश का भला नहीं कर सकता। सभी गठबंधन के लोग कहते हैं, मोदी हटाओ, मोदी कहते हैं गरीबी हटाओ, मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, बीमारी हटाओ। वे कहते हैं कि मोदी हटाओ। उनका एक मात्र उद्ददेश्य मोदी हटाओ है।वह जैसा नाम मोदी का लेते हैं, अगर नारायण का नाम लेते हैं तो उनका भला हो जाता है। गठबंधन वाले लोग देश का भला नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कार्यकताओं में जोश भरा। अमित शाह ने कहा कि मैं भी 1982 में गुजरात में बूथ अध्यक्ष होता था। छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अधर्मख बनने का सम्मान दिया है। उन्होंने कहा, ये मेरा सम्मान नहीं है, ये कार्यकर्ता का सम्मान है। जो भाजपा कीाइन की हड्डी है। छोटे कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता है, पार्टी उसे क्या मौका देती है, इसका उदाहरण खुद मैं हूं। ये भाजपा के अलावा कहीं नहीं है। देशभर की अन्य भागों में अध्यक्ष पारंपरिक वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है।परेड मैदान में भाजपा के टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कई विजय को मैंने देखा है। असंभव शुरू हुए चुनावों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड विजय में बदलने का कार्य किया है। उत्तराखंड और यूपी इसका उदाहरण है। कहा, जब मैं उत्तराखंड में चुनाव की तैयारी के दौरान आया था, तब मैंने कहा था कि एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए, मोदी की काउंटर सरकार और देवभूमि की दोहरी सरकार इसे दोहरा इंजन माडल बनाएगी। दोनों सरकारों ने फास्ट ट्रेक पर उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया। उत्तराखंड पीएम मोदी की प्राथमिकता में है। अमित शाह ने कहा कि देश और विदेश के लोग इंद्राखंड में चारधाम यात्रा पर आते हैं। यहाँ सबसे कठिन यात्रा केदारनाथ की होती है।पीएम ने केदारनाथ का कायाकल्प का कार्य किया है। केदारनाथ व बदरीनाथ का कायाकल्प करने का काम कठिन परिस्थितियों में भी किया गया है। मोदी सरकार ने आलवेदर रोड बनाने के काम की शुरूआत की, जिसका 24 घंटे काम जारी है। कहा, त्रिवेंद्र रावत सरकार ने हर वर्ग के लिए काम करने का प्रयास किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को उत्तराखंड को मुक्त कराने का काम किया।आमित शाह ने कहा कि बजट से विपक्ष की हवाइयां उड़ी है। विपक्ष के नेता के कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे से नूर गायब हो गया है। आपका लक्ष्य क्या है अधिकार हासिल करना या गरीब किसान का उद्धार है। जब घोषणा की कि किसानों के खातों में छह हजार जमा किए जाएंगे, तो इससे देश भर के किसानों में खुशी की लहर है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी दूर की सोच वाले प्रधानमंत्री हैं।बजट से किसान व मध्यम वर्ग के लोग खुश हैं। कटाक्ष किया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बजट का विरोध किया, लेकिन उनमें यह भी मालूम है कि राव की फसल कब होती है। कांग्रेस के लोग अलग-अलग बयान दे रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि देवभूमि से कोई भी गांव ऐसा नहीं है, जहां से युवा सीमा की रक्षा को नहीं गया है। देश गौरव के साथ कहता है कि जब तक उत्तराखंड के वीर जवान हैं, तब तक सीमाओं की चिंता नहीं होनी चाहिए। मोदी सरकार ने सबसे बड़ा रक्षा बजट दिया। दस साल तक सोनिया मनमोहन सरकार थी, उसने देश की सेनाओं के आधुनिकीकरण को कुछ नहीं किया। कांग्रेस 55 साल में ओआरओपी नहीं दे पाई। भाजपा सरकार ने इसे एक साल में ही कर दिया। मोदी सरकार ने सेना और सीमा को सुरक्षित किया। इस साल तीन लाख करोड़ का रक्षा बजट दिया।अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने घोटालों को समाप्त कर दिया है। कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए कि मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएं। ये भाजपा के साथ ही भारत के लिए जरूरी है। हम चाहते हैं कि भाजपा का भगवा बंगाल में भी शान से फरो। हमारी सरकार ने गरीबों के घर गैस सिलेंडर तक पहुंच गई, गरीबों के घर बनवाए और बिजली पहुंचाई गई। अमित शाह ने कहा कि स्वाभाविक रूप से राम मंदिर का मुद्दा उठना लाजमी है। इस मामले में भाजपा की स्पष्ट नीति है, कहा उसी जगह पर भव्य राम मंदिर जल्दी बनना चाहिए। किसी को दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है। जब भी राम मंदिर बनाने को मामला आता है तो कांग्रेस अड़ंगा डालती है। कहा, राहुल बाबा स्टैंड क्लियर करो। वहां राम मंदिर चाहते हैं या नहीं।अमित शाह ने कहा कि संकल्प द्वारा दूर के गांव जाइए। अगर कोई भी गढ़ है तो वहां भाजपा कार्यकर्ता हो। उन्हें कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। कहा उत्तराखंड पर भाजपा का अधिकार है। उत्तराखंड को अटलजी ने बनाया, मोदी ने संवारा। ऐसी विजय होनी चाहिए कि विरोधियों के दिल धड़कना भूल जाए। राहुल बाबा स्टैंडबाय क्लियर दो। वहां राम मंदिर चाहते हैं या नहीं। अमित शाह ने कहा कि संकल्प द्वारा दूर के गांव जाइए। अगर कोई भी गढ़ है तो वहां भाजपा कार्यकर्ता हो। उन्हें कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। कहा उत्तराखंड पर भाजपा का अधिकार है। उत्तराखंड को अटलजी ने बनाया, मोदी ने संवारा। ऐसी विजय होनी चाहिए कि विरोधियों के दिल धड़कना भूल जाए।राहुल बाबा स्टैंडबाय क्लियर दो। वहां राम मंदिर चाहते हैं या नहीं। अमित शाह ने कहा कि संकल्प द्वारा दूर के गांव जाइए। अगर कोई भी गढ़ है तो वहां भाजपा कार्यकर्ता हो। उन्हें कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। कहा उत्तराखंड पर भाजपा का अधिकार है। इसकी वजह उत्तराखंड को अटलजी ने बनाया और मोदी ने संवारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *