भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलने 10 मई सुबह 4.15 मिनट पर


नरेंद्र नगर( टिहरी):इस यात्रा वर्ष विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 10 मई प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर खुलेगे। आज बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर राजदरबार में आयोजित समारोह में कपाट खुलने की तिथि का ऐलान हुआ। गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा की तिथि 24 अप्रैल नियत हुई । इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राजकुमारी श्रृजा श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मुख्यकार्यकारी बी.डी सिंह डिमरी पंचायत अध्यक्ष राकेश डिमरी आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *