Dehradun, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा में अब औरः चारचांद लगेंगे। यहां पुलिस चेक पोस्ट की सुरुवात की गयी है। दरअसल, लंबे समय से यहां पुलिस चेकपोस्ट खोलने की डिमांड चली आ रही थी। कारण, कई बार वीआईपी मूवमेंट हुआ करता है। जिसके लिए जॉलीग्रांट हाइवे चौकी औरः डोईवाला पुलिस थाने से मदद लेनी पड़ती थी। फ्राइडे को चौकी का उद्घटन हुवा। एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने उद्धघाटन करते हुए बताया कि परिसर के अंदर चेक पोस्ट खुलने से हवाई यात्रियों, एयरपोर्ट अथॉरिटी और वीआईपी मूवमेंट के दौरान चेक पोस्ट का लाभ मिलेगा. पहले पुलिस को मदद के लिए जॉलीग्रांट पुलिस चौकी या डोईवाला चौकी से बुलाना पड़ता था. लेकिन जॉलीग्रांट एयरपोर्ट परिसर के अंदर चेक पोस्ट के खुलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा. डोईवाला प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पुलिस चेक पोस्ट अपनी भूमिका निभाएगी. वहीं, असमाजिक तत्व और यात्रियों के हंगामे के दौरान पुलिस की तुरंत मदद ली जा सकेगी.

