मंगलवार को पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे 40 साल के रोहित शेखर तिवारी की रहस्यमय हालात में मौत हो गयी,रोहित अपनी मां ,पत्नी और चचेरे भाई के साथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में रहते थे,पुलिस के मुताबिक रोहित की मां उज्ज्वला दोपहर में साकेत इलाके के मैक्स अस्पताल मेडिकल जांच ले लिये गयीं थीं,तभी उन्हें घर से नौकरों और उनके दूसरे बेटे सिद्धार्थ ने फोन कर बताया कि रोहित को नाक से खून निकल रहा है और उसके हाथ पैर ठंडे पड़ गए हैं,रोहित की मां फौरन अस्पताल से एम्बुलेंस लेकर घर डिफेंस कॉलोनी में अपने घर पहुचीं और रोहित को लेकर वापस करीब 5 बजे मैक्स अस्पताल पहुँची ,जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया,पुलिस के मुताबिक रोहित के कोई बाहरी चोट का कोई निशान नहीं है,आशंका है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने या ब्रेन हेम्ब्रेज की वजह से हुई हो,रोहित के घरवालों के मुताबिक घर में उनकी नौकरानी ने बताया कि रोहित की नाक से खून निकल रहा था, रोहित को न्यूरो से जुड़ी समस्या थी।दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार के मुताबिक रोहित के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमोर्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया गया है,जहां उसका बुधवार को पोस्टमोर्टम होगा,वहीं रोहित के घर में भी जांच के साथ नौकरों और घरवालों से पूछताछ जारी है