अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए की जेसीबी गरजी, दून में ११८ बीघा जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त

मसूरी देहरादून विकास प्राधिरकण द्वारा अनाधिकृत निर्माण एवं अनाधिकृत भू विन्यास (प्लाॅटिंग) के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते हुए तीन अवैध प्र्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया तथा एक निर्माण को सील कर दिया गया।
श्री सुखपाल सिंह चैहान, अशोेक बंसल द्वारा विष्णुमाया एन्क्लेव ग्राम तुन्तुवाला मौजा मेहुवाला निकट शिव मंन्दिर देहरादून में लगभग 10 बिघा भूमि पर अवैध प्लॅाटिंग की गयी थी जिसको प्राधिकरण द्वारा आज बल पूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।
श्री ज्ञान सिंह, श्री विजेन्द्र पाल द्वारा ग्राम कुल्हान मान सिंह सहस्त्रधारा रोड देहरादून में लगभग 08 बिघा भूमि पर अवैध प्लॅाटिंग की गयी थी जिसको प्राधिकरण द्वारा आज बल पूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।
श्री कुलदीपराज भण्डारी ग्राम क्रिसाली सहस्त्रधारा रोड पर लगभग 100 बिघा भूमि पर अवैध रूप से प्लाॅटिंग के लगभग 40 प्रतिशत भाग को ध्वस्त कर दिया गया अवशेष भाग को आगामी कार्य दिवस में ध्वस्त कर दिया जायेगा।
साथ ही एक अन्य प्रकरण में श्रीमती सरोज देवी निवासी हिमांन्द्री एवेन्यू लेन न0 6 रिंग रोड जोगीवाला/ प्रबन्धक भारती इन्फ्रा लि0 द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के मोबाईल टावर के निर्माण/ विकास कार्य किये जाने के कारण सील कर दिया गया।
उपाध्यक्ष डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्ताव द्वारा बाताया गया कि प्राधिकरण द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमित प्लाॅटिंग पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की जायेगी एवं सभी अधिकारियों को और भी गतिमान रहते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उक्त कार्यवाही में प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता श्री आनन्द राम आर्य, श्री एस0 एस0 रावत, अवर अभियन्ता श्री विनोद चैहान, श्री प्रमोद मेहरा, श्री टी0एस0 पंवार तथा सुपरवाईजर व चैकी आई0टी0 पार्क से पुलिस बल मौजूद था। कार्यवाही शान्ति पूर्वक सम्पन्न की गयी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *