उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं। पार्टी ने सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। यही वजह है पार्टी अपने चुनाव प्रचार में भी सभी पार्टियों से आगे निकल चुकी है। राज्य में चुनाव प्रचार के लिए लगातार पार्टी स्टार प्रचारक रहे हैं। चुनाव के पांच दिन शेष हैं। अभी भी स्टार प्रचारकों की लंबी सूची तैयार है। जिसमें खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, स्मृति ईरानी, हिमाचल के सीएम, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि की लंबी सूची है।
