स्कूटी का मजा 8 घंटे में ही किरकिरा, पकड़ा गया

 

-मामला  थाना कालसी, देहरादून का है

-चोरी की स्कूटी सहित एक शातिर चोर को केवल 8 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

देहरादून। दिनांक 01/02/20 को शिकायत कर्ता सुरेश पुत्र जगत सिंह नि0 हरीपुर कालसी अपने परिचितों के साथ दोपहर के समय कालसी काली माता मंदिर में दर्शन करने स्कूटी न0 *UK 07 AN 3986* से गया था और स्कूटी को मंदिर के बाहर बिना हैण्डिल लॉक किये खड़ी कर चाबी लेकर मन्दिर के अंदर चला गया । करीब एक घण्टे के बाद बाहर आया तो देखा कि उसकी स्कूटी नही थी, जिसको काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिली। जिसकी सूचना शिकायत कर्ता ने थाने पर दी, जिसके आधार पर थाने पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया। इस सम्बंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए, जिया पर पुलिसअधीक्षक ग्रमीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निर्देशन पर थानाध्यक्ष कालसी द्वारा एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा आसपास के कई cctv कैमरों को चैक किया तो एक लड़का पैदल पैदल एक स्कूटी को धकेलता हुआ दिखा लेकिन कैमरों की रिकॉर्डिंग से यह भी पता चला की वह लड़का कालसी व हरीपुर से बाहर नहीं गया है। इस पर हर सम्भावित रास्तो पर सादे कपड़ों में पुलिस टीम व अपने मुखबिरों को निगरानी में लगाया गया। देर रात्रि को एक लड़का एक स्कूटी को पैदल- पैदल धकेलते हुए हरीपुर से जमुना पुल की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया, जिसे टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी करते हुए जमुना पुल के पास से चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह दिन के समय भंडारा खाने मन्दिर गया था, जहां उसे बिना हेंडिल लॉक के एक स्कूटी दिखी, जिसे उसने चोरी करना चाहा, लेकिन स्कूटी पर चाबी ना होने के कारण स्कूटी स्टार्ट नही हुई तो वह नजर बचाते हुए स्कूटी को पैदल पैदल धकेल कर जंगलात बेरियर से आगे एक कच्चे रास्ते पर ले गया और स्कूटी को वहीं झाड़ियों की आड़ में छिपा दिया और खुद इधर- उधर घूमता रहा। जब रात हो गयी तो नजर बचाते हुए अपने घर की ओर स्कूटी को धकेलते हुए ले जाने लगा, ताकि वह अगले दिन डुप्लीकेट चाबी बना कर और रंग व नम्बर प्लेट बदल कर स्कूटी को इस्तेमाल करता ।

*नाम पता अभियुक्त* :-

ईश्वर सिंह पुत्र गदालु नि0 ग्राम मलेथा पोस्ट बड़वा, थाना सहसपुर, जिला देहरादून, उम्र 40 वर्ष।
*बरामदगी:-*
प्लेजर स्कूटी रंग काली न0 UK 07 AN 3986
*पुलिस टीम :-*
*1* -श्री मनमोहन सिंह नेगी, थानाध्यक्ष कालसी
*2* – महिला उ0नि0 नीमा
*3* – का0 चालक रतिराम
*4* -का0 नितिन
*5* -का0 मुकेश शर्मा
*6* -का0 गिरीश रतूड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *