देहरादून, चंपावत जिले में भारत नेपाल सीमा पर पंचमी वाहिनी एसएसबी की चामीगाड़ स्थित बॉर्डर ऑफ पोस्ट पर तैनात जवान अक्षीवर सिंह ने खुद को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद जवान की डेड बॉडी को एसएसपी को सौंप दी। जवान ने खुद को क्यों गोली मारी और इसका क्या कारण था अब तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन चंपावत के कोतवाल धीरेंद्र कुमार के अनुसार पूछताछ में पता चला कि अक्षीवर सिंह की ड्यूटी सुबह 5:00 बजे खत्म यूनिफॉर्म बदलने के कुछ देर बाद उसने खुद को गोली मार दी । जवान 2014 में भर्ती हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं। उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। जवान बिहार के ग्राम रमावतपुर, पोस्ट जेंकतपुर कला जिला कैमूर का रहने वाला था।