दून में हॉस्टलों खिलाफ एमडीडीए की जबरदस्त कार्रवाई, आधे दर्जन से अधिक सील

मसूरी देहरादून विकास प्राधिरकण द्वारा देहरादून में अनाधिकृत रूप से निर्मित किये हाॅस्टलो के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 03.06.2019 को सील कर दिया गया। जिनका विवरण निम्नानुसार है –

  1. श्री रजत दुआ पुत्र श्री नेरश दुआ द्वारा कण्डोली देहरादून में दुआ ब्वॅायज हाॅस्टल के नाम हाॅस्टल का संचालन किया जा रहा था जिसे प्राधिकरण द्वारा आज सील कर दिया गया।
  2. श्री रवि चैधरी द्वारा कण्डोली देहरादून में एस0 एस0 यूथ ब्वाॅयज हाॅस्टल के नाम से 24 कमरों के हाॅस्टल का संचालन किया जा रहा जिसे प्राधिकरण द्वारा आज सील कर दिया गया।
  3. श्री हर्ष ढाका द्वारा कण्डोली देहरादून में रायल हाॅस्टल के नाम से 16 कमरों के हाॅस्टल का संचालन किया जा रहा जिसे प्राधिकरण द्वारा आज सील कर दिया गया।
  4. श्री लक्ष्य मौगा द्वारा कैम्टल होम पी0जी0 गलैक्सी के बराबर कण्डोली देहरादून में लगभग 20 कमरों के हाॅस्टल का संचालन किया जा रहा जिसे प्राधिकरण द्वारा आज सील कर दिया गया।
  5. श्री नीरू सिंह ब्वाय हाॅस्टल से आगे विधैाली देहरादून के द्वारा हाॅस्टल का संचलान किया जा रहा था जिसे आज प्राधिकरण द्वारा सील कर दिया गया।
  6. श्री आर0 के0 शर्मा द्वारा (प्रधान के घर के सामने) कीज ब्वायज हाॅस्टल के नाम से विधौली देहरादून में 11 कमरो के हाॅस्टल का संचालन किया जा रहा था जिसे आज प्राधिकरण द्वारा सील कर दिया गया।
  7. श्री गबरमीत लूथरा व श्री भारत द्वारा एवन ब्वायज हाॅस्टल के नाम से विधैाली देहरादून में 18 कमरों के हाॅस्टल का संचालन किया जा रहा था जिसे आज प्राधिकरण द्वारा सील कर दिया गया।

उपाध्यक्ष श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वताया गया कि अवैध निर्माण के प्रति सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता श्री आनंद आर्या,श्री शान्ती सिंह रावत , अवर अभियन्ता श्री अजय मलिक श्री विनोद चैहान, श्री प्रमोद मेहरा श्री टी0एस0 पंवार श्री एस0एस0 राणा तथा सुपरवाईजर व एस0डी0एम0/ पुलिस बल मौजूद था। कार्यवाही शान्ति पूर्वक सम्पन्न की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *