मेंबर Dr स्वराज दून पहुंची, टिहरी रवाना, ongc तेल भवन में मीडिया से की बातचीत।
टिहरी जिले में दलित युवक की हत्या के मामले में आयोग घटना स्थल पर जायेगा और असल वास्तविकता की जांच करेगा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य आज देहरादून पहुंची और यहां प्रेस वार्ता कर उन्होंने जानकारी दी कि आयोग मामले को लेकर बेहद संवदेनशील है। मामले की जांच के लिए खुद आयोग घटना स्थल पर जायेगा और मामले में पूरी जांच पड़ताल करेगा। आयोग की सदस्य डा. स्वराज विद्वान का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले का संज्ञान लिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी शर्मशार करने वाली घटना दोबारा न हो उसके लिए सब लोगों को सामाजिक रूप से जागरूक करना आवश्यक है।गांतव्य हो कि नैनबाग टिहरी के जितेंद्र दास को संवर्णो के साथ खाना खाने को लेकर संवर्णो ने जात-पात के भेदभाव के चलते इतनी बेरहमी से मारा कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी
