स्नो लेपर्ड का इंतजार खत्म, जल्द पार्क के रहस्य से उठ जाएगा पर्दा

देहरादून। नंदा देवी नेशनल पार्क में इस बार स्नो लेपर्ड नजर आए हैं। यही वजह है कि पार्क प्रशासन गदगद है। दरअसल, पिछले दिनों पार्क प्रशासन की ओर से इंस्टॉल किए गए  कैमरों में करीब एक दर्जन से ज्यादा स्नो लेपर्ड के फुट प्रिंट और उनके मूवमेंट पाए थे। ये सभी फुटप्रिंट नंदा देवी national Park  में दिखाई दिए थे। इसके बाद नंदा देवी नेशनल पार्क प्रशासन ने wildlife institute of India ko data विश्लेषण करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी थी। नंदा देवी national park प्रशासन का कहना है कि जल्द WII अपना डाटा विश्लेषण कर पार्क प्रशासन को से देगा। जिसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि नेशनल पार्क में कितने snow ? लेपर्ड और अन्य जंगली जानवर मौजूद हैं। पार्क के डायरेक्टर डीके सिंह का कहना है कि जून first week तक जानकारी मिल जाएगी। माना जा  रहा है  प्रशासन को और भी जंगली जानवरों की भी जानकारी मिली है।


एक जून को वैली ऑफ फ्लावर खुलेगी, लेकिन टूरिस्ट नहीं होंगे

गोपेश्वर। उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र के हिमालयी क्षेत्र में चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल “फूलों की घाटी” एक जून से खोल दी जायेगी, परन्तु अभी पर्यटक इसके दीदार नहीं कर पाएंगे। यह पर्यटकों के लिए शासन से प्राप्त होने वाले दिशा निर्देशों के बाद ही खोली जाएगी। यह जानकारी जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने दी।

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान विश्व धरोहर स्थल 

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) जिसे आम तौर पर सिर्फ़ “फूलों की घाटी” कहा जाता है , भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है , जो उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के हिमालयी क्षेत्र में चमोली जिले में स्थित है । नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सम्मिलित रूप से विश्व धरोहर स्थल घोषित हैं । फूलोंं की घाटी उद्यान 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैला हुआ है । चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी को विश्व संगठन, यूनेस्को द्वारा सन् 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया । हिमाच्छादित पर्वतों से घिरा हुआ और फूलों की 500 से अधिक प्रजातियों से सजा हुआ , यह क्षेत्र बागवानी विशेषज्ञों या फूल प्रेमियों के लिए एक विश्व प्रसिद्ध स्थल बन गया । वैसे तो कहते हैं कि नंदकानन के नाम से इसका वर्णन “रामायण और महाभारत” में भी मिलता है। यह माना जाता है कि यही वह जगह है जहाँ से हनुमानजी भगवान राम के भाई लक्ष्मण के लिए संजीवनी लाए थे परन्तु स्थानीय लोग इसे “परियों और किन्नरों का निवास” समझ कर यहाँ आने से अब भी कतराते हैं , हालाकि आधुनिक समय में ब्रितानी पर्वतारोही फ़्रैंक स्मिथ ने 1931 में इसकी खोज की थी और तब से ही यह एक पर्यटन स्थल बन गया।
किंवदंती है कि रामायण काल में हनुमान संजीवनी बूटी की खोज में इसी घाटी में पधारे थे। इस घाटी का पता सबसे पहले ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक एस स्मिथ और उनके साथी आर एल होल्डसवर्थ ने लगाया था, जो इत्तेफाक से 1931 में अपने कामेट पर्वत के अभियान से लौट रहे थे। इसकी बेइंतहा खूबसूरती से प्रभावित होकर स्मिथ 1937 में इस घाटी में वापस आये और, 1968 में “वैली ऑफ फ्लॉवर्स” नाम से एक किताब प्रकाशित करवायी। फूलों की घाटी में भ्रमण के लिये जुलाई, अगस्त व सितंबर के महीनों को सर्वोत्तम माना जाता है ।
फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) जिसे आम तौर पर सिर्फ़ “फूलों की घाटी” कहा जाता है , भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है , जो उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के हिमालयी क्षेत्र में चमोली जिले में स्थित है । नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सम्मिलित रूप से विश्व धरोहर स्थल घोषित हैं । फूलो की घाटी उद्यान 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैला हुआ है । चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी को विश्व संगठन , यूनेस्को द्वारा सन् 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया । हिमाच्छादित पर्वतों से घिरा हुआ और फूलों की 500 से अधिक प्रजातियों से सजा हुआ , यह क्षेत्र बागवानी विशेषज्ञों या फूल प्रेमियों के लिए एक विश्व प्रसिद्ध स्थल बन गया । वैसे तो कहते हैं कि नंदकानन के नाम से इसका वर्णन “रामायण और महाभारत” में भी मिलता है। यह माना जाता है कि यही वह जगह है जहाँ से हनुमानजी भगवान राम के भाई लक्ष्मण के लिए संजीवनी लाए थे परन्तु स्थानीय लोग इसे “परियों और किन्नरों का निवास” समझ कर यहाँ आने से अब भी कतराते हैं , हालाकि आधुनिक समय में ब्रितानी पर्वतारोही फ़्रैंक स्मिथ ने 1931 में इसकी खोज की थी और तब से ही यह एक पर्यटन स्थल बन गया।किंवदंती है कि रामायण काल में हनुमान संजीवनी बूटी की खोज में इसी घाटी में पधारे थे। इस घाटी का पता सबसे पहले ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक एस स्मिथ और उनके साथी आर एल होल्डसवर्थ ने लगाया था, जो इत्तेफाक से 1931 में अपने कामेट पर्वत के अभियान से लौट रहे थे। इसकी बेइंतहा खूबसूरती से प्रभावित होकर स्मिथ 1937 में इस घाटी में वापस आये और, 1968 में “वैली ऑफ फ्लॉवर्स” नाम से एक किताब प्रकाशित करवायी। फूलों की घाटी में भ्रमण के लिये जुलाई, अगस्त व सितंबर के महीनों को सर्वोत्तम माना जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *