देहरादून नगर निगम में मेयर पद के लिए 11 व 431 पार्षद उम्मीदवारों ने किया नामांकन

आखिरी दिन गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवार

देहरादून, नगर निगम चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अब आखिरी तारीख़ पूरी हो चुकी है. 4 दिन चली नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के तहत दून नगर निगम में 30 दिसंबर को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इस प्रकार से दून नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा-कांग्रेस समेत 11 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है. जिसमें 6 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं. वहीं, पार्षद पद पर भी 431 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है. आखिरी दिन समर्थकों की भारी भीड़ के साथ प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे जमा कराए.

आखिरी दिन झोंकी ताकत 

आखिरी दिन निगम में रही गहमा-गहमी

नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन सोमवार को नगर निगम दून कैंपस में खूब चहल-पहल रही. बीजेपी व कांग्रेस से टिकट फाइनल होने के बाद मेयर व पार्षद पद प्रत्याशी लास्ट डे अपने नामांकन करने के लिए पहुंचे. ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल मालाओं से लदे प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष में गए और पर्चा जमा कराया. बीजेपी ने मेयर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन जमा कराया. जबकि, कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल भी पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान नगर निगम कैंपस में भारी भीड़ रही. हर तरफ प्रत्याशी और उनके समर्थक ही नजर आए. शाम करीब पांच बजे तक ज्यादातर प्रत्याशियों के नामांकन हो चुके थे.

 

मेयर पद पर इन्होंने किया नामांकन

प्रत्याशी का नाम– दल

सौरभ थपलियाल– भाजपा

विरेंद्र पोखरियाल–कांग्रेस

विरेंद्र ङ्क्षसह बिष्ट–यूकेडी

राजकिशोर ङ्क्षसह रावत–यूकेडी(डी)

रङ्क्षवद्र ङ्क्षसह आनंद– आम आदमी पार्टी

विजय प्रसाद भटराई– निर्दलीय

आरुषि सुंदरियाल–निर्दलीय

राजेंद्र प्रसाद गैरोला– निर्दलीय

सरदार खान पप्पू– निर्दलीय

सुलोचना ईष्टवाल– निर्दलीय

प्रकाश सुमन ध्यानी– निर्दलीय

 

जुलूस से जाम से जुझा पूरा शहर 

निकाय चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन शहर जाम के झाम से जूझता रहा. प्रत्याशियों के बैंड-बाजे व निकले जुलूस से लोग परेशान रहे. यहां तक कि सडक़ों पर वाहन रेंगते हुए दिखे. सबसे ज्यादा खराब स्थिति घंटाघर से ङ्क्षप्रस चौक तक नजर आई. जबकि, पुलिस ने इसको लेकर कोई प्लान भी नहीं बनाया था. नतीजतन, लोग दिनभर जाम से परेशान रहे.

 

दून जिले में इस प्रकार हुए नामांकन 

नगर निकाय, मेयर व अध्यक्ष– पार्षद व सभासद

दून नगर निगम– 11– 430

ऋषिकेश नगर निगम–7– 164

डोईवाला नगर पालिका–8– 103

मसूरी नगर पालिका–5–40

विकासनगर नगर पालिका–5– 35

हरबर्टपुर नगर पालिका–4–32

सेलाकुई नगर पंचायत–9–30