तुंगनाथ मंदिर परिसर में डेढ़ घंटा भरतनाट्यम नृत्य, दून की श्रद्धा बछेती व अभिषेक यादव ने बनाया इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

– विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ के परिसर में मिला आशीर्वाद 

– कई सर्जरी झेल चुकी भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रद्धा बछेती 

देहरादून। विश्व में भगवान शिव के सबसे ऊंचे उत्तराखंड में स्थित तुंगनाथ मंदिर परिसर में लगातार डेढ़ घंटे तक भरतनाट्यम नृत्य कर एवं कैलीग्राफी के साथ श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव की जोड़ी ने अपना नाम इतिहास में दर्ज किया है. इसी के साथ उनकी यह उपलब्धि इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है। उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव दोनों देहरादून के निवासी हैं.

मुश्किलों के बाद भी हर नहीं मानी 

परिंदा आर्ट स्टूडियो की संचालिका गुरु श्रद्धा एवं अभिषेक ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी. बताया, कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कई मुश्किलों का सामना करते हुए हार नहीं मानी। मौसम की विषम परिस्थितियों में उन्होंने लगातार डेढ़ घंटे तक भरतनाट्यम नृत्य किया। उनके साथ कैलीग्राफी विद्या में पारंगत अभिषेक यादव ने भी लगातार डेढ़ घंटे तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।