शराब पीकर मचाया हुड़दंग तो कार्रवाई तय, 5 अरेस्ट, 52 का चालान

रायपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान

-सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान

देहरादून, शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं. पुलिस ने मालदेवता क्षेत्र में ऐसे हुडदंगियों के खिलाफ कार्रवाई. पांच युवकों को रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि, 52 का पुलिस एक्ट में चालान किया है. थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों के युवक मालदेवता क्षेत्र में आकर शराब पीते हैं और इसके बाद हुड़दंग मचाते हैं. कई बार शराब पीकर झगड़ा करते हैं और स्पीड

रायपुर के इलाकों में हुई कार्रवाई 

तेज गति में वाहन चलाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. संडे को गठित पुलिस टीमों ने मालदेवता, महाराणा प्रताप स्टेडियम, बालावाला, रिंग रोड, मयूर विहार क्षेत्र में अभियान चलाकर चेकिंग की. इस दौरान पुलिस टीम ने तीन आरोपितों को मालदेवता से और दो को रायपुर से शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वाले 52 युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया. जिनसे 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. कहा, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. इसके लिए कई इलाके रडार पर हैं. जिनको पुलिस ने चिन्हित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *