
देहरादून, सुनने में अजीब लगेगा. लेकिन, ये सच है. माता-पिता का तलाक होने के बाद जिस भाई के कंधों पर बहन की जिम्मेदारी थी, उसी ने इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया. रायपुर क्षेत्र में एक भाई पर अपनी सगी बहन के साथ रोज नशा करवाकर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं. यहां तक कि आरोपी ने ये बात किसी को बताने पर तेजाब से जलाने तक की धमकी दे डाली. लेकिन, लगातार बर्दाश्त कर रही बहन को आखिरकार पुलिस की शरण में जाना पड़ा. अब पुलिस ने आरोपी भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

माता पिता का हो चुका तलाक
थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती ने थाने में शिकायत दी है कि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है. वर्तमान में दोनों कहां रहते हैं. इसकी जानकारी उसे नहीं है. बहन यहां अपने सगे भाई के साथ रायपुर क्षेत्र में रहती है. उसका भाई ई-रिक्शा चलाता है. आरोप है कि भाई हर रोज बहन के कमरे में आता था और नशा करवाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था. विरोध करने पर मारपीट करता था. पीडि़ता के अनुसार वह किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.