
– दून में आ रहे सबसे ज्यादा 80 नए केस, सावधानी बरतने की जरुरत
देहरादून, कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 154 नए मामले मिले हैं। 13 में से 11 जिलों में कोरोना के मामले मिले हैं। जबकि कोरोना संक्रमित पांच महीने की एक बच्ची की मौत भी हुई है।
हल्द्वानी मासूम की मौत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दून में सबसे अधिक 80 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि नैनीताल में 21, हरिद्वार में 17, उत्तरकाशी में नौ, पौड़ी गढ़वाल व चमोली में सात-सात, बागेश्वर में पांच, अल्मोड़ा व चंपावत में तीन-तीन और पिथौरागढ़ व टिहरी गढ़वाल में एक-एक मरीज मिला है। कुमाऊं के हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित पांच महीने की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची को 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह निमोनिया से ग्रस्त थी। उसको गैस्ट्रो से संबंधित समस्या भी थी।
4 माह में 1851 मामले, 11 मौत
प्रदेश में इस साल कोरोना के 1851 मामले आए हैं। जिनमें 1452 स्वस्थ भी हो चुके हैँ। फिलवक्त राज्य में कोरोना के 388 सक्रिय मामले हैं। इसी प्रकार से इस साल कोरोना संक्रमित 11 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।