देहरादून, खटीमा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर और सीएम पुष्कर सिंह धामी के बीच जमकर नोंकझोंक हुई है. दरअसल, चुनाव के एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसी बीच आप पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर भी पहां पहुंच गए. उन्होंने सीएम पर आरोप लगाए कि वे शासन प्रशासन का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोगों को पैसे बांट रहे हैं. सीएम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया. कहा, एसएस कलेर के साथ को आदमी ही नहीं जुड़ रहे हैं तो वे क्या करेंगे. ऐसे ही आरोप लगाएंगे. फिलहाल दोनों नेताओं के बीच हुई नोंक-झोंक का वीडियो वायरल हो गया है.