महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का 18 से आंदोलन होगा, चुनावी मूड में उतरी कांग्रेस

-अब कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मूड में, पार्टी ने बनाया सत्ताधारी पार्टी को जनता के सामने बेनकाब करने का प्लान

देहरादून, कांग्रेस अब पूरी तरह चुनावी मूड में आ गई है. कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर अवैध खनन व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए इन मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का एेलान किया। कहा, इसकी शुरुआत 18 दिसंबर से की जाएगी। हर मुद्दे पर अलग-अलग दिन धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। इसका कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तय करेंगे। रविवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधानसभा का अंतिम सत्र गैर संसदीय व्यवहार और सदन की उपेक्षा के लिए जाना जाएगा।

जनरल रावत के गांव सैंणा में बने सैन्यधाम
हरीश रावत ने कहा कि यदि स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के गांव सैंणा में सैन्यधाम बनाया जाता है, तो वहां कोई दिक्कत नहीं आएगी। कांग्रेस यदि सत्ता में आती है तो भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन का नाम जनरल बिपिन रावत, यहां बने आवासीय परिसर का नाम जनरल बिपिन चंद्र जोशी और यहां बनने वाली टाउनशिप का नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर रखा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *