कांग्रेस कार्यकर्ता क्यों बैठे फ्लाईओवर के नीचे सिलेंडर लेकर, आप भी जानिए..

 

देहरादून, पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी फ्लाई ओवर के निचे सांकेतिक विरोध प्रदर्षन किया। बडी संख्या में कांग्रेसजन आईएसबीटी फ्लाईओवर के निचे एकत्र हुए जहां से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद षर्मा के नेतृत्व में प्रदेष की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया। कहा, भाजपा ने वादा किया था की अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी, पेट्रोल 35 रू में मिलेगा पर आज महंगाई चरम पर है पेट्रोल 95 पार डीसल् 90 पार है, गैस का सिलेंडर आज 900 पार है, सब्सिडी भी बंद कर दी गयी है। कोरोना महामारी से प्रदेश की जनता पिछले तीन महीने से जूझ रही है , लेकिन सेवा करने की याद आज आ रही है। ये सिर्फ एक चुनावी स्टंट है आषिर्वाद यात्रा की आड़ मे सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने का असफल प्रयास कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल व रसोई गैस के दाम रोज बढ़ाकर गरीब आदमी के पेट पर लात मारने का काम हो रहा है। दाल, सब्जियों की कीमतें आम आदमी की पकड से बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर कोरोना महामारी के चलते बेरोजगार हो चुकी जनता पहले से मंहगाई की मार झेल जनता पर और मंहगाई का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए था कि आम आदमी को बढती मंहगाई से राहत देने के लिए बिजली, पानी, हाउस टैक्स माफ किया जाना चाहिए था तथा खाद्यद वस्तुओं के दाम कम किये जाने चाहिए थे परन्तु इसके विपरीत यह देखने में आया है कि बिना बिजली की रीडिंग के ही हजारों रूपये के बिल आ रहे हैं तथा बिलों को आँनलाईन जमा करने का दबाव जनता पर डाला जा रहा है हम राज्य सरकार की गरीब विरोधी नीति की निन्दा करते हैं। कहा, कि पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेष अग्रवाल नें विधानसभा धर्मपुर में विकास कार्य किये तथा कांग्रेस का एक एक साथी पूरी मेहनत से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा, साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में घर-घर जाकर जन-जन को अवगत करायेगा। कहा, कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम में लगातार वृद्धि होने से घरों का बजट बिगड़ गया है। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, नीनू सहगल, प्रदेश सचिव श्री रमेश कुमार मंगू, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, श्री मुकीम अहमद, पार्षद राजेश परमार , पार्षद हरि भट्ट ,, पार्षद मोहन गुरुंग , पार्षद उषा चौहान, पूर्व प्रधान भगवान सिंह बिष्ट, पूर्व पार्षद रईस अहमद, विपुल नोटियाल, राहुल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आशीष भारद्वाज जी, महानगर सचिव विजय पाल, वार्ड अध्यक्ष विकास पाल, पीयूष गौड़ जी, जाहिद अंसारी, पूर्व प्रधान मन बहादुर राना, वार्ड अध्यक्ष डंबर राई, डी. एस. छेत्री, रुद्र बहादुर, किशन गुरुंग, सुनील कुमार पाल, मुकेश चौहान, तौफीक खान, तनवीर खान, चंद्रशेखर पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस सोनू हसन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *