जिम कार्बेट में अब महिलाएं कराएंगी पर्यटकों को सैर

देहरादून के झाझरा में 21 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

 

देहरादून, अब महिला चालक पर्यटकों को जिम कार्बेट नेशनल पार्क की सैर कराएंगी. इसके लिए 24 महिला चालकों को दून के झाझरा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 21 दिवसीय प्रशिक्षण में उक्त महिलाओं को ऊबड़-खाबड़ मार्गों पर इसके लिए वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है.

महिला सशक्तीकरण व रोजगार दिए जाने के लिए जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से एक पहल की जा रही है. 24 महिलाओं को जिप्सी वाहन चालक की ट्रेनिंग इंस्टीट््यूट आफ ड्राइंविग एंड ट्रैफिक रिसर्च में दी जा रही है। इस प्रशिक्षण की शुरुआत वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने की. उन्होंने महिला सशक्तीकरण के तहत कौशल विकास के लिए कार्बेट रिजर्व की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की. साथ ही भविष्य में इसी प्रकार महिला नेचर गार्ड व महिला जिप्सी चालक का प्रशिक्षण अन्य संरक्षित क्षेत्रों में, राजाजी टाइगर रिजर्व, आसन पक्षी विहार, नंदा देवी राष्टीय पार्क, गोङ्क्षवद वन्य जीव विहार आदि में भी दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *