भारी बारिश से दून में कहां मची तबाही, कहां पहुंचे मंत्री आधी रात, कहां घर टूटने के कगार पर पहुंचा

 

भारी बारिश से दून में कहां मची तबाही, कहां पहुंचे मंत्री आधी रात, कहां घर टूटने के कगार पर पहुंचा

देहरादून, मंगलवार को दून में हुई भारी बारिश से कई इलाकों में नुकसान होने की सूचना है।खासकर, विजय कॉलोनी में पथरिया पीर आदि क्षेत्रों में अत्यधिक नुकसान हुआ है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद वह रात्रि को 10:30 बजे मौके पर पहुंचे और उन्होंने बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। मंत्री ने दूरभाष पर अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल बाढ़ सुरक्षा के कार्यों प्राथमिकता पर कराई जाए और प्रशासन को किसी अनहोनी से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इधर, रात्रि 11:30 – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संतला देवी मंदिर के निकट खाबड़वाला में बादल फटने की सूचना पर मौक़े का निरीक्षण किया। बताया कि खाबड़वाला में बादल फटने की सूचना है। लेकिन, इस घटना मे जान-माल का कोई नुक़सान नहीं हुआ है। खाबड़वाला गाँव के अधिकतर घरों में मलवा घुस गया है और सड़क बंद है। वहीं, जिला आपदा केंद्र के मुताबिक, संतला देवी मंदिर इलाके में एक मकान ढहने के कगार पर है। प्रशासन और फायर की टीम मौके पर पहुंची है। इधर, रिस्पना और विंदाल नदी इलाके में नदी का कल स्तर काफी बढ़ गया। जिस कारण लोगों में दहशत हो गई।लोग घरों से बाहर निकल आया। नदियों का जल स्तर कम होने के बाद लोग अपने घरों में जा पाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *