सावधान! 139472 घरों के सर्वे में 8349 घरों में मिला मच्छर का लार्वा, बन सकता है डेंगू का खतरा

स्वास्थ्य विभाग का सर्वे, 139472 घरों में से 8349 घरों में मिला मच्छर का लार्वा

देहरादून, अब तक दून में डेंगू के 6 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास में जुटा है। लेकिन घरों में डेंगू का लार्वा लगातार मिलते जा रहा है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विभाग ने 683290 आबादी के तहत 139472 घरों का सर्वे किया। जिसमें से 8349 घरों में मच्छर का लार्वा
पाया गया।

गोविंदगढ़ सहित कई इलाकों में फॉगिंग

शुक्रवार को नगर निगम देहरादून एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा जनपद देहरादून के नगर निगम के अंतर्गत गोविंदगढ़ एवं अन्य क्षेत्रों में डेंगू /मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सघन जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विभागीय कर्मचारियों द्वारा घर- घर जाकर पंपलेट वितरित कर जन सामान्य को डेंगू /मलेरिया से बचाव हेतु जागरूक किया। डेंगू /मलेरिया की रोकथाम /नियंत्रण के लिए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत लार्विसाइड / इंसेक्टिसाइड का छिड़काव / फागिंग कराई गई । भ्रमण के दौरान संबंधित क्षेत्रों के अधिकारी , कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि मौजूद थे। अभी तक जनपद देहरादून में 683290 आबादी के अंतर्गत 139472 घरों का सर्वे किया गया जिसमें से 8349 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया। जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया।

6 लोगों में हो चुकी है पुष्टि

देहरादून में इस वर्ष अभी तक कुल 6 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए हैं, जो सभी ठीक हैं। कोई एडमिट नहीं है। वे सभी अपने घरों पर रह रहे हैं। उपरोक्त डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीमों के द्वारा डेंगू लारवा सर्वे एवं सोर्स रिडक्शन किया गया। छिड़काव एवं फागिंग कराई गई स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीमों के द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। जन सामान्य को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *