
देहरादून, देहरादून जिला फुटबॉल संघ की ओर से संडे को फुटबॉल लीग मैच का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत मोनी, महानगर अध्यक्ष बीजेपी सीताराम उद्घाटन शामिल रहे ।पहला मैच केडब्लूज देहरादून और विकासनगर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें केंट ब्लूज ने विकाश नगर को मात दी। सेकेंड हाफ के 54 मिनट में कैंट ब्ल्यूज के प्रवीण में पहला गोल किया जबकि 16वे मिनट में कैंट ब्ल्यूज के भूपेंद्र ने दूसरा गोल किया । इस प्रकार से केंट ब्लूज ने यह मैच 20 से अपने नाम कर लिया। इस दौरान देहरादून फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष संजीव थपलियाल, सचिव राजेंद्र सिंह रावत , गोरखाली सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
