देहरादून, बाल संरक्षण आयोग और टास्क फोर्स की संयुक्त छापेमारी। राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव के घर में पहुँची बाल संरक्षण आयोग की टीम। संयुक्त सचिव प्रेम प्रकाश के घर से नाबालिग बच्ची को किया रेस्क्यू। पिछले 2 साल से संयुक्त सचिव के घर में रह रही थी नाबालिग। स्कूल भेजने के अलावा घर का काम करवाने की बातें आई सामने। बाल आयोग ने गोपनीय शिकायत के आधार पर की कार्यवाही। आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा संबंधित धाराओं में दर्ज करवाया जाएगा मुकदमा। छापेमारी के दौरान आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी की अध्यक्ष के अलावा पूरी टीम रही मौजूद। ये मामला वसंतविहार थाना क्षेत्र के GMS रोड देहरादून
का हैै।