Dun में बेखौफ लुटेरों की लूट, पुलिस की पकड़ से लुटेरों बाहर

सरस्वती विहार में सर्राफ की दुकान में दिनदहाडे लाखों की लूट

April 15, 2019देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नकापबोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बना लिया। उन्होंने बंदूक की नोक पर शॉप की मालिक से दस लाख के जेवर लूट लिए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर स्थित सरस्वती विहार में सिद्धार्थ ज्वेलर्स नाम से एक शॉप है। जिसकी मालकिन लवि रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि तीन नकाबपोश बदमाश एक मोटरसाइकिल से दोपहर साढ़े बारह बजे उनकी दुकान पर पहुंचे। उसमें से एक बाइक के पास ही खड़ा रहा, जबकि दो दुकान के अंदर घुस आए। जिनमें से एक ने रिवॉल्वर निकाली और उनको दिखाते हुए सारा सामान समेटने को कहा। लवि रस्तोगी ने बताया कि रिवॉल्बर देख वो काफी डर गई और सामने काउंटर पर रखी सारी ज्वेलरी बैग में भर ली। इसके बाद बदमाशों ने लॉकर तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। पुलिस को मौके से एक जिंदा कारतूस और एक हेलमेट मिला है। जिन्हें कब्जे में लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *