Congress में टिकट घमासान, प्रीतम सिंह जुटे चुनाव प्रचार में

टिहरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के यमुना कालोनी स्तिथ निवास पहुंच कर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा लोकसभा चुनाव में उन्हें तथा कांग्रेस पार्टी को अपने संगठन की तरफ से समर्थन का ऐलान किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी ने कांग्रेस पार्टी को सहयोग व समर्थन देने वाले सभी संगठनों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारी लड़ाई समाज को बांटने, भाईचारा खत्म करने वाली ताकतों से है, जिन्हे फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद तथा वीर जवानों की शहादत के नाम पर राजनीति करने में भी कोई गुरेज नही है। उन्होंने कहा कि 5 साल का केंद्र में मोदी सरकार का कार्यकाल तथा 2 साल का राज्य सरकार का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। दोनों ही सरकारों द्वारा चुनाव के वक्त जनता से किये गए किसी भी वादे को पूरा नही किया गया है। आज किसान, मजदूर, व्यापारी, युवाओं समेत आमजनता भी भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अपनी वोट की ताकत से इन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही अब बदलाव होगा, प्रदेश की सभी पांचों सीटें कांग्रेस पार्टी जीत रही है और केंद्र में श्री राहुल गांधी जी की अगुवाई में सरकार बनने जा रही है।
आज समर्थन देने वालों में “हिल डेवलपमेंट मिशन” से श्री रघुवीर बिष्ट, “युवा आह्वान” से श्री अंकित, “प्राउड पहाड़ी” से श्री प्रकाश नेगी व श्री गणेश धामी, “बेरोजगार संघ” से श्री सचिन थपलियाल, श्री अनिल रावत तथा श्री सतेंद्र, कु0 अंकिता नौटियाल, श्री विनोद बगियाल व अन्य रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *